फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टीपी नगर की खराब चार सड़कों की सुधरेगी हालत

Tue, 03 Dec 2024 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
टीपी नगर का निरीक्षण करते नगर आयुक्त।
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में बदहाल सड़कों, जलभराव व सीवर की समस्या को दूर करने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त समेत नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया। गंदगी व जलभराव मिलने पर नियमित सफाई के निर्देश दिए। कहा, चार सड़कों से ज्यादा धूल उड़ती है। आने वाले बजट में उनकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन




अमर उजाला में लगातार ट्रांसपोर्टनगर की बदहाल नगरीय सुविधाओं की खबरें प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सोमवार सुबह टीम के साथ निरीक्षण किया। ट्रांसपोर्टनगर व्यापार मंडल एवं वेयरहाउस ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष टीपीएस अनेजा से फोन पर बातचीत में उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम, सड़कों के रखरखाव व स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रस्तावित योजना तैयार कराने के लिए कहा। अनेजा ने कहा, यह कदम ट्रांसपोर्टनगर के प्रति संवेदनशीलता व विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें