फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही और होमगार्ड को शिकायतकर्ता ने पीटा, फाड़ दी वर्दी

Tue, 31 Mar 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
वायरल वीडियो की फुटेज।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा के कल्याणपुर गांव में रविवार को कब्जेदारी के विवाद की सूचना पर पहुंचे सिपाही और होमगार्ड को शिकायतकर्ता जितेंद्र ने दो साथियों के साथ मिलकर पीट दिया। आरोपियों ने होमगार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। होमगार्ड की तहरीर पर इटौंजा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जितेंद्र को भाजपा किसान मोर्चा में पदाधिकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कल्याणपुर गांव में दरोगा, सिपाही और कुछ अज्ञात लोगों से जितेंद्र, भूपेंद्र व रामस्वरूप का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार शाम मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट होने पर जितेंद्र ने यूपी 112 पर शिकायत कर दी। सूचना पर बाइक पीआरवी से सिपाही मो. सलमान और होमगार्ड सरवन शाम छह बजे पहुंचे। वे लोगों को शांत करा ही रहे थे कि तभी जितेंद्र, भूपेंद्र व रामस्वरूप उनसे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
मामला शांत होने के बाद होमगार्ड ने इटौंजा थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। होमगार्ड का आरोप है कि आरोपियों के कारण सरकारी काम में बाधा पहुंची है। इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें