फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार में बनने वाला सामुदायिक केंद्र होगा तीन मंजिला

विज्ञापन
ऐसा होगा केंद्र।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में रिवर व्यू अपार्टमेंट के आवंटियों के लिए 20 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन मंजिला सामुदायिक केंद्र का निर्माण पीपीपी मॉडल पर कराया जाएगा। इसी महीने एलडीए टेंडर जारी कर देगा। दो साल के अंदर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-4 में सरस्वती अपार्टमेंट के पास लगभग 2,900 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके बेसमेंट पार्किंग की सुविधा होगी। कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मल्टीपर्पज हॉल, लॉन के साथ ही किचन, डाइनिंग एरिया, आठ कमरे व दो सुइट होंगे। इंडोर गेम्स, जिम, योगा सेंटर, कैफेटेरिया व स्वीमिंग पूल की भी सुविधा होगी। बिल्डिंग की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे बिजली खर्च कम होगा। बिल्डिंग की डिजाइन काफी आकर्षक होगी। इसका प्रजेंटेशन भी एलडीए वीसी के सामने किया गया है।
आवासीय समिति करेगी संचालन निर्माण पूरा होने के बाद सामुदायिक केंद्र के संचालन के लिए समिति गठित की जाएगी, जिसमें गोमतीनगर जनमहाकल्याण समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। केंद्र का किराया बहुत कम रखा जाएगा, ताकि लोगों को कम खर्च पर अच्छी सुविधा मिल सके और बेहतर तरीके से उसका रखरखाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें