लखनऊ। केजीएमयू के कुलपति आवास से चंदन के पेड़ चोरी होने के मामले में कमेटी ने बृहस्पतिवार को जांच पूरी करके रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। कमेटी ने सुरक्षा एजेंसी से करीब 19 लाख रुपये की रिकवरी की सिफारिश की है। जुर्माना न देने की स्थिति में एजेंसी को काली सूची में डाला जाएगा।
केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के सरकारी आवास से जुलाई 2025 में चोर चंदन के दो बड़े पेड़ काट ले गए थे। इससे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई थी। मामले की जांच के लिए कुलपति के निर्देश पर जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। कमेटी ने माना कि सुरक्षा कर्मी सतर्क रहते तो इस घटना को रोका जा सकता था। वसूली की कीमत चोरी हुए चंदन के पेड़ों की कीमत के आधार पर तय की गई है। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि 19 लाख रुपये सुरक्षा एजेंसी से वसूल किए जाएंगे।