फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में अब पछुआ हवा के जोर से बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पछुआ हवाएं चलने से रविवार से राजधानी में ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 और 16 नवंबर को दिन व रात के पारे में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। बृहस्पतिवार को दिन में अच्छी धूप के बावजूद दिन व रात के पारे में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 29.4 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

उधर, शहर के सभी वायु गुणवत्ता मापक केंद्रों पर हवा बिगड़ी रही। गोमतीनगर, अलीगंज, लालबाग और तालकटोरा की हवा ऑरेंज जोन में रही, जो सेहत के लिए नुकसानदेह होती है। लखनऊ का औसत एक्यूआई भी 214 अंक के साथ ऑरेंज जोन में रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कश्मीर और हिमाचल से होते हुए उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 नवंबर से तेज ठंडी पछुआ हवाएं चलेंगी। इससे लखनऊ में वायु गुणवत्ता में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें