लखनऊ। गोलागंज निवासी 10 वर्षीय नासिर को मोहल्ले के रहने वाले स्नातक के छात्र फहद ने उठाकर सड़क पर पटक दिया। इससे नासिर के सिर व कंधे पर चोट लगी है। आरोपी के पिता व चाचा ने शिकायत न करने पर इलाज का भरोसा दिया और बाद में टालमटोल करते हुए नासिर के परिजनों से अभद्रता की। नासिर की मां ने आरोपी फहद, उसके पिता राजा व चाचा राशिद के खिलाफ वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फहद की मां रूही खान ने बताया कि उनके पति हयात हुसैन बिजली मिस्त्री हैं। बेटा फहद कक्षा-6 का छात्र है। 20 जनवरी की शाम बेटा मोहल्ले के बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
विज्ञापन
नासिर के परिजनों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि आरोपी फहद ने नासिर की पिटाई करते हुए उसे उठाकर सड़क पर पटका था। रूही के अनुसार, नासिर का इलाज अपने स्तर से कराने और खर्च आरोपी के परिजनों से उठाने की बात कही तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की।