फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बावर्ची ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 24 Nov 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर में शनिवार को हुसैनगंज के संजोग नगर निवासी बावर्ची अमित कश्यप (30) ने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि अमित गोमतीनगर के विवेकखंड में निजी कंपनी की कर्मचारी राखी सरकार के घर में रहते थे। वह राखी के घर में खाना बनाते थे। शनिवार रात राखी जब काम से घर पहुंचीं तो उन्हें घर का गेट बंद मिला। आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो उन्हें अमित अपने कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। इंस्पेक्टर ने बताया कि अमित के जान देने का कारण पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी उनके भाई विष्णु को दी गई है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें