फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 13 दिन बाद खुला सेंटर, 148 वाहनों की हुई फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर स्थित फिटनेस सेंटर 13 दिन बाद बुधवार को खुला। इससे वाहनों की फिटनेस करवाने के लिए आवेदन करने वालों को बड़ी राहत मिली। देर शाम तक 148 वाहनों की फिटनेस हुई।
विज्ञापन




करीब एक हफ्ते से ऑटोमेटेड फिटनेस मैनेजमेंट सिस्टम पर वाहन स्वामियों की फीस जमा नहीं हो पा रही थी। इससे सेंटर पर आने वाले वाहनों की फिटनेस का काम अटक गया था। 800 से अधिक आवेदन पेंडिंग हैं।

धूप ने किया परेशान

सरोजनीनगर निवासी श्याम सुंदर त्यागी सुबह ही पिकअप (यूपी 32 टीएन 0332) की फिटनेस के लिए सेंटर पहुंच गए थे। वाहनों की लंबी कतार थी। करीब छह घंटे बाद उनका नंबर आया। इस बीच वह धूप में परेशान होते रहे। वृंदावन निवासी मोहित ने बताया कि उनकी कार (यूपी32एएन2463) की फिटनेस नौ अप्रैल को खत्म हो गई थी। वह फिटनेस के लिए फीस जमा करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पोर्टल बंद होने से ऐसा नहीं हुआ। मजबूरन बगैर फिटनेस ही कार चलानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें