फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी में रिवर्ट हुए पुलिस कर्मियों का मामला अब शासन के हवाले, मुख्य सचिव को जिम्मेदारी

Mon, 19 Oct 2020 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
police & pac - फोटो : amar Ujala
विज्ञापन
नागरिक पुलिस से पीएसी में वापस भेजे गए 900 से अधिक पुलिस कर्मियों का मामला अब शासन के पास पहुंच गया है। शासन को निर्णय लेना है कि इस मामले में क्या किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में नाराजगी जाहिर की थी। अब उन्होंने मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को इस मामले का समाधान निकालने की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


वहीं सूत्रों का कहना है कि स्थापना की ओर से एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि पीएसी में वापस भेजे गए पुलिस कर्मियों को वहीं पर बिना देर किए प्रमोशन दे दिया जाए तो इस मसले का हल निकल सकता है। हालांकि इस पर अभी निर्णय नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार मुख्य सचिव जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस मामले में अगले महीने के पहले सप्ताह में सरकार को उच्च न्यायालय को भी जवाब देना है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें