लखनऊ। दीवार से टकराने के बाद फर्राटा भर रही कार में आग लग गई। कार चला रहीं गोमतीनगर निवासी किरन ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसा गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे का है।
एफएसओ सुशील यादव एक गाड़ी से घटनास्थल पर पहुंचे और 15 मिनट में लपटों पर काबू पा लिया। पर कार पूरी जल चुकी थी। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। किरन के अनुसार, हादसे के वक्त वह जनेश्वर मिश्र पार्क होते हुए शहीदपथ की ओर जा रही थीं। तभी कार से नियंत्रण खो गया था।