फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए ने सील किए 29 रो-हाउस, एक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
टीम ने की कार्रवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को एलडीए की टीम ने गोसाईंगंज 29 रो-हाउस व सुशांत गोल्फ सिटी में एक व्यावसायिक निर्माण सील किया। यह पहले भी सील किया गया था। इसके बाद भी सील तोड़कर निर्माण किया जा रहा था।
विज्ञापन


जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि सुधीर सिंह, संदीप सिंह व कुछ और लेकर मिलकर गोसाईंगंज के दुलारमऊ में किसान पथ के पास करीब 4000 वर्गमीटर कालोनी बसा रहे थे। यहां 29 रो-हाउस मकान बनाए गए गए थे। मेसर्स अमरनानी मोटेल्स प्रालि के निदेशक गोविंद अमरनानी सुशांत गोल्फ सिटी के ग्राम-अहिमामऊ में करीब 550 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से कॉम्प्लेक्स बना रहे थे। इसे पहले सील किया गया था, मगर सील तोड़कर वहां पर काम कराया जा रहा था। इसे फिर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें