फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीयूईटी में चमके राजधानी के मेधावी

Sat, 05 Jul 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीयूईटी में चमके राजधानी के मेधावी
विज्ञापन
लखनऊ। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के परिणाम में सीएमएस की छात्रा आरूषी सिंह चौहान ने राजनीतिक विज्ञान में 250 में से 249.6 अंक (100 परसेंटाइल) हासिल किया। 23 अन्य छात्रों ने एक से अधिक विषयों में 99 परसेंटाइल हासिल किया है।
विज्ञापन


वेदिका वत्स ने इंग्लिश में 99.99, अकाउंटेंसी में 99.49, बिजनेस स्टडीज में 99.63 व इकोनॉमिक्स में 99.40 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार, समर्थ द्विवेदी ने इंग्लिश में 99.87, इतिहास में 99.57, पॉलिटिकल साइंस में 99.49, सोशियोलॉजी में 99.75 व जनरल एप्टीट्यूड में 99.33 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। जबकि अलंकृत अग्रवाल ने इंग्लिश में 99.43, अकाउंटेंसी में 99.49 एवं इकोनॉमिक्स में 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं। शिवांगी यादव ने केमिस्ट्री में 99.83 व फिजिक्स में 99.8 परसेंटाइल, काशवी पाल ने इंग्लिश में 99.75 व जनरल एप्टीट्यूट में 99 परसेंटाइल, आद्रिका सिंह ने बिजनेस स्टडीज में 99.05 जनरल एप्टीट्यूड में 99.36 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं।



इन छात्रों ने हासिल किए बेहतर परसेंटाइल

इंग्लिश में शिवांश श्रीवास्तव ने 99.94, अंशुमन पांडेय ने 99.98 व नित्या मिश्रा ने 99.42 परसेंटाइल अंक हासिल किए हैं। जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में पार्थ अग्रवाल 99.92, आयुष अग्रवाल ने 99.55 एवं देवेंद्र सिंह ने 99.46 परसेंटाइल में हासिल किए हैं। प्रियांशु गुप्ता ने इकोनॉमिक्स में 99.60 परसेंटाइल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें