लखनऊ। राजधानी में धूप की तपिश में बढ़ोतरी जारी है। माैमस विभाग का कहना है कि 27 मार्च को राजधानी के माैसम में फिर से बदलाव की आहट है। शुक्रवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से लखनऊ में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। साथ ही इसके बाद 29 मार्च को एक और शक्तिशाली विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में तपिश और बढ़ेगी और 27 मार्च को बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री की बढ़त के साथ 33.4 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.1 डिग्री कीबढ़त के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
धूप से परेशान लोग।
धूप से परेशान लोग।