फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो से चार जुलाई तक यूपीटीईटी के लिए राजधानी तैयार, 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

विज्ञापन
यूपीटीईटी
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 दो से चार जुलाई तक होगी। राजधानी के 46 केंद्रों पर 96,454 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी विशाख की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार भी इस बैठक में मौजूद थे। दो और तीन जुलाई को परीक्षा दो पालियों में होगी। चार जुलाई को केवल पहली पाली में परीक्षा होगी। प्रत्येक परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। दो और तीन जुलाई की दोनों पालियों में 19,734-19,734 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। चार जुलाई की पहली पाली में 17,518 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए 46 सेक्टर और 46 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन और प्रमुख बस अड्डों पर सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां प्रवेश पत्र दिखाने पर परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति और अन्य जानकारी मिलेगी। रैन बसेरा, पेयजल, शौचालय और अतिरिक्त बसों की व्यवस्था भी की गई है। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी कैमरे चालू रहेंगे और प्रतिबंधित सामान रखने के लिए सामान घर की व्यवस्था होगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कर्मचारियों को मोबाइल न रखने और सामग्री कड़ी सुरक्षा में पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें