फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीजल टैंक से निकली चिंगारी से बस में लगी थी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग से 28 जुलाई को गोरखपुर जा रही बस में बस्ती टोल प्लाजा के पास आग लगने की घटना की जांच पूरी हो गई है। बस्ती के एआरएम ने रिपोर्ट लखनऊ क्षेत्र के आरएम को सौंप दी है। रिपोर्ट में सामने आया है कि डीजल टैंक का एक हिस्सा टूटकर लटक गया था। इसी डीजल टैंक से निकली चिंगारी से बस में आग लगी थी। घटना के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था।
विज्ञापन

बस्ती डिपो की एआरएम कल्पना श्रीवास्तव की जांच रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में वर्कशॉप कर्मियों की लापरवाही भी सामने आई है। वर्कशॉप से निकलने के बाद भी बस के डीजल टैंक के नट-बोल्ट ढीले पाए गए थे। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने भी वर्कशॉप कर्मियों की लापरवाही की बात कही है। बता दें कि 28 जुलाई को बस संख्या यूपी 78 एलएन 1370 आलमबाग से 25 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे बस्ती टोल प्लाजा के पास बस में आग लग गई थी। आग लगने के बाद बस का करीब 80 फीसदी हिस्सा जल गया था। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें