फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने चलाया स्वच्छता जनजागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की ओर से बृहस्पतिवार को कपूरथला बाजार में विशेष स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अलीगंज के पार्षद पृथ्वी गुप्ता के नेतृत्व में रैली और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। इसमें दुकानदारों, ग्राहकों और स्थानीय नागरिकों को जागरूक किया गया। निगम की टीम ने व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की। नागरिकों को कपड़े या जूट के थैलों का उपयोग करने को प्रेरित किया गया। पार्षद पृथ्वी गुप्ता ने कहा कि अभियान तभी सफल होगा, जब प्रत्येक नागरिक सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से लखनऊ को स्वच्छ बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें