फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दबंगों ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी को बेच दी ग्राम समाज की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। देवरिया निवासी रिटायर्ड सैन्यकर्मी नरसिंह प्रसाद ने प्रॉपर्टी डीलर और तीन अन्य लोगों पर जमीन के नाम पर धोखाधड़ी व रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। बिजनौर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

नरसिंह प्रसाद के मुताबिक, वर्ष 2016 में दोस्त अजय ने उनकी पहचान प्रॉपर्टी डीलर कीलम और राकेश उर्फ मदन से कराई। दोनों ने उन्हें राम खेलावन व पप्पू की औरंगाबाद जागीर स्थित 1400 वर्गफीट जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने पर दोनों ने नरसिंह के नाम रजिस्ट्री कर दी। नरसिंह ने दीवार पर टिनशेड डालकर कमरा बनवाया और देवरिया चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




2023 में उन्हें दीवार और कमरा ध्वस्त मिला। पार्षद प्रमोद ने बताया कि जमीन ग्राम समाज की है। आरोप है कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से बात की तो उसने धमकाया और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद राणा के मुताबिक, विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें