फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ रील बना रहा युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आजम अली अंसारी।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में मंगलवार को घंटाघर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ युवक रील बना रहा था। यहां उसका लोगों से विवाद हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर रिवॉल्वर कब्जे में ले ली है। सआदतगंज के चौपटिया निवासी आजम अली अंसारी मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे घंटाघर क्लॉक टाॅवर में ग्लोब कैफे के सामने रिवाॅल्वर के साथ रील बना रहा था। वह खुद को सलमान खान बताकर अभिनय कर रहा था। यह देख भीड़ लग गई और जाम लगने लगा। कुछ लोगों ने विरोध किया तो आजम विवाद करने लगा। ठाकुरगंज पुलिस के समझाने पर वह अभद्रता करने लगा। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक, आरोपी के रिवाॅल्वर के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें