पुलिस की गिरफ्त में कार सवार आरोपी।
लखनऊ। बाजार खाला में रक्षाबंधन पर शनिवार रात मामूली बात पर पुलिस लाइट और ब्लैक फिल्म लगी थार सवार दबंगों ने हूटर बजाते दो किमी तक पीछा कर एक कार को ओवरटेक करके रोक लिया। आरोपियों ने कार चालक व परिवार की महिलाओं से अभद्रता की। बाजारखाला पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी भाग निकले।
सआदतगंज के पुराना चबूतरा निवासी शशांक केसरिया, बाजारखाला के कटरा खुदा यार खां का नवीन शुक्ला, उसका भाई व अन्य लोग शनिवार रात मीना बेकरी चौराहे पर थार में सवार थे। आरोपी वहां आने-जाने वाली महिलाओं से अभद्रता और तेज आवाज में गाने सुन रहे थे। तभी पीछे से कार सवार जानकीपुरम निवासी परिवार वहां पहुंचा। चालक ने कई बार हॉर्न बजा कर रास्ता मांगा मगर आरोपियों ने थार नहीं हटाई। इस पर चालक ने कार किसी तरह से निकाल ली। निकलते समय युवक ने कार का शीशा नीचे कर थार में देखने की कोशिश कि उसमें कोई सवार है या नहीं। इसके बाद युवक परिवार के साथ निकल गया। इस बात से आरोपी आक्रोशित हो गए और उनका पीछा करने लगे। बाजारखाला के मालवीय नगर में कार रोक ली। पीड़ित चालक का आरोप है कि थार सवार उनसे गाली-गलौज करने लगे। यह देख परिवार की महिलाओं ने जब बीच-बचाव किया तो आरोपी उनसे भी अभद्रता करने लगे।
पुलिस को कॉल करने पर भागे आरोपी
पीड़ित ने किसी तरह से जब पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर बाजारखाला बृजेश सिंह के मुताबिक शंशाक और नवीन को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शशांक बिजली विभाग में ठेकेदार है। थार को सीज किया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में कार सवार आरोपी।