फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नाश्ते के बिल का भुगतान मांगने पर दबंगों ने फास्ट फूड विक्रेताओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव में खाने के बिल का भुगतान मांगने पर दबंगों ने फास्ट फूड विक्रेता अलीगंज सेक्टर सी निवासी रिंकू साहू, प्रशांत, सिद्धांत और सुभाष को पीट दिया। मड़ियांव पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों के खिलाफ पिटाई, धमकी और वसूली मांगने की धार में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रिंकू के मुताबिक वह और उनके साथी इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर क्रोमा शोरूम के सामने फुटपाथ पर फास्ट फूड के स्टॉल लगाते हैं। शुक्रवार को रात करीब दस बजे अनुराग तिवारी, जो खुद का मीडियाकर्मी बताता है। पत्नी, दोस्त संजू, आनंद व रविंद्र के साथ उनके स्टॉल पर पहुंचा। आरोपियों रिंकू व उनके साथी के स्टॉल से खाने का सामान ऑर्डर किया। रिंकू का आरोप है आरोपी खाना खाकर बिना बिल के भुगतान के ही जाने लगे। टोकने पर अनुराग व उसके साथी गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने रिंकू, प्रशांत, सिद्धांत और सुभाष को बुरी तरह से पीटा। आरोपियों ने स्टाॅल न लगने देने की धमकी देकर भाग निकले। रिंकू का आरोप है कि अनुराग उनसे व उनके साथियों से हर सप्ताह दो हजार रुपये की वसूली करता है। साथ ही आए दिन शराब पीकर स्टॉल पर आए ग्राहकों से अभद्रता करता है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक अनुराग, संजू, आनंद व रविंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें