फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, कर्नल पर दरोगा नहीं इंस्पेक्टर ने चढ़ाई थी कार, मारे थे थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके में शनिवार सुबह हरदोई के बिलग्राम निवासी कर्नल आनंद प्रकाश सुमन को पीटने और उन पर कार चढ़ाने वाला दरोगा नहीं बल्कि इंस्पेक्टर है। पीजीआई पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज देखे तो इसका खुलासा हुआ। फुटेज में आरोपी व उसकी कार के साथ वर्दी पर तीन स्टार दिखे हैं। मामले में कर्नल के बड़े भाई दिलीप ने केस दर्ज कराया था। आनंद प्रकाश पटना में आर्मी के एनसीसी डायरेक्टरेट में कर्नल के पद पर तैनात हैं। शनिवार सुबह वह कार से पत्नी मधु, बेटी व भतीजी के साथ पटना जा रहे थे। तेलीबाग चौराहे से पीजीआई की ओर मुड़ने के दौरान आरोपी इंस्पेक्टर उल्टी दिशा से अचानक कार लेकर सामने आ गया। आरोपी ने उसकी गलती होने के बावजूद कर्नल को थप्पड़ मारे थे और उनके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर की पहचान विनय कुमार के रूप में हुई है। वह पारा थाने में तैनात है। हालांकि, डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने इंस्पेक्टर की पहचान होने की बात से इन्कार किया है। डीसीपी के मुताबिक, फुटेज में इंस्पेक्टर गलत दिशा से आते दिखा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें