फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शराब के लिए रुपये न देने पर दबंगों ने बांके से किया वार

Fri, 06 Mar 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना व जख्मी पंकज कश्यप।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के गड़रियन पुरवा निवासी पंकज कश्यप पर बुधवार शाम को पुरानी रंजिश में गांव के ही दबंग भाइयों और उनके पिता ने बांके से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गए। उन्होंने जानकीपुरम थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



पंकज कश्यप के अनुसार, वह पुलिस अधिकारी के यहां खाना बनाते हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह गांव के होलिका दहन स्थल पर खड़े थे। इसी बीच गांव निवासी श्रीकांत, उसका भाई सौरभ, हेमंत और पिता श्रीपाल वहां पहुंचे। सौरभ ने उनसे शराब के लिए रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसी बीच श्रीकांत ने उन्हें पकड़ लिया और हेमंत ने बांके से वार कर दिया। इससे उनके सिर और शरीर पर कई जगह चोट लगी और वह घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पंकज ने बताया कि आरोपी गांव में अक्सर किसी न किसी से मारपीट करते रहते हैं और उनसे उनकी पुरानी रंजिश भी है। इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। छानबीन में पता चला है कि आरोपी सब्जी बेचते हैं।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना व जख्मी पंकज कश्यप।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना व जख्मी पंकज कश्यप।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें