फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आठ माह से अटका बजट, नहीं हो सका आईसीयू का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल की ई आईसीयू के विस्तार का काम आठ महीने से अटका है। अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद निर्माण कार्य के लिए बजट नहीं मिला है। दूसरी मंजिल के विभाग अभी तक बंद पड़े हैं। उधर, आईसीयू में सीमित बेड होने से मरीजों को दूसरे अस्पताल तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल के दूसरे तल स्थित महिला वार्ड में 14 अप्रैल की रात आग लग गई थी। आईसीयू समेत कई विभाग की ओटी में धुआं पहुंच गया था। इससे ओटी समेत कई वार्ड बंद कर दिए गए थे। गाइनी ओटी समेत अन्य विभागों को पहले तल पर शिफ्ट कराकर भर्ती शुरू की गई।

कई दिन बाद चार बेड का आईसीयू शुरू किया गया। बाद में इसे दस बेड का किया गया। अग्निकांड के बाद शासन से बजट न मिलने से विभाग बंद होने से आईसीयू का विस्तार नहीं हो सका है। अस्पताल निदेशक डॉ. संगीता ने बताया कि ई आईसीयू का करार कॉरपोरेट हॉस्पिटल से हुआ है। वहां के डॉक्टर मरीजों की स्थिति का आकलन करके सेवाएं दे रहे हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ई आईसीयू का विस्तार करके 30 बेड का किया जाएगा। ई आईसीयू को जानें
विज्ञापन


लोकबंधु अस्पताल की ई आईसीयू में 24 घंटे डॉक्टर व स्टाफ की तैनाती है। इसका करार मेदांता अस्पताल से है। अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी लेने के बाद मेदांता के विशेषज्ञ दवाएं बताते हैं। इतना ही नहीं मरीज के पास लगे मॉनीटर की रीडिंग भी मेदांता में बैठे विशेषज्ञ अपनी स्क्रीन पर देखते हैं। कोई दिक्कत होने पर ऑनलाइन परामर्श दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें