फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर संस्थान में असाध्य रोग का बजट खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में असाध्य रोग का बजट खत्म हो गया है। इससे एक महीने से गरीब मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है। कई मरीज बजट की राह तक रहे हैं तो कुछ शुल्क देकर इलाज करा रहे हैं। संस्थान ने शासन को कई पत्र लिखे है, लेकिन अब तक बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

संस्थान की ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीज आते हैं। सितंबर 2022 से यहां असाध्य योजना शुरू हुई। इसमें 130 मरीज पंजीकृत हैं। शासन की ओर से भेजा गया एक करोड़ रुपये का बजट एक महीने पहले खत्म हो गया है। इससे गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज नहीं मिल रहा है। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि शासन से पांच करोड़ रुपये मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें