फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 20 बीघे में किए अवैध निर्माण को कराया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने बृहस्पतिवार को सुशांत गोल्फ सिटी में करीब 20 बीघे में की जा रही पांच अवैध प्लॉटिंग के निर्माण ध्वस्त कराए। गोमतीनगर और चिनहट में दो अवैध निर्माण सील किए गए। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के ग्राम-बक्कास, शेखनापुर और चिलौला में अभियान चलाया गया। यहां विशाल भारद्वाज, संजय मौर्या, आशुतोष दीक्षित, कप्तान सिंह, सूबेदार सिंह की ओर से गई अवैध प्लॉटिंग के निर्माण गिराए गए। शिव राज व अन्य की ओर से ग्राम-बक्कास की दुर्गा ग्रीन कॉलोनी में 200 वर्गमीटर के भूखंड पर किए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। गोमतीनगर के विपुल खंड में स्वाती व अंशुल गुप्ता की ओर से 288 वर्गमीटर और कैलाश चन्द्र अग्रवाल की ओर से मल्हौर में 500 वर्गमीटर के भूखंड पर किए अवैध निर्माण को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें