फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपार्टमेंट की नौवीं मंजिल से कूदकर बीएससी छात्र ने दी जान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में रविवार सुबह ओमेक्स वॉटर स्काइप टावर-तीन की नौवीं मंजिल से कूदकर बीएससी के छात्र अनुराग गुप्ता (24) ने जान दे दी। वह मानसिक रूप से बीमार थे।
विज्ञापन

निजी कंपनी के जीएम अनिल गुप्ता के मुताबिक वह बेटे अनुराग, आदित्य और पत्नी के साथ फ्लैट संख्या 902 में रहते हैं। अनुराग एग्रीकल्चर से बीएससी कर रहा था। मानसिक रूप से बीमार रहने से उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसका वाराणसी के अस्पताल से इलाज चल रहा था।

रविवार सुबह अनिल व बाकी घरवाले कुछ काम से बाहर गए थे। तभी करीब आठ बजे अनुराग ने बालकनी से छलांग लगा दी। सिक्योरिटी गार्ड ने घरवालों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने अनुराग को ट्रॉमा-2 में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अनुराग बालकनी से कूदते दिखे हैं। आशंका है कि बीमारी के चलते उन्होंने जान दी है। घरवालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें