फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मोहनलालगंज-दही उन्नाव मार्ग पर पुल बनकर तैयार, चलने लगे वाहन

Tue, 17 Mar 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सई नदी पर नया पुल बनकर तैयार। 
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज-दही उन्नाव मार्ग पर सई नदी पर पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल खुलने से स्थानीय लोगों को 25 किमी के अतिरिक्त चक्कर से राहत मिली है। हालांकि पुल का अभी औपचारिक लोकार्पण होना बाकी है।
विज्ञापन


पुल का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया है। यह 91 मीटर लंबा और सात मीटर चौड़ा है। इससे पहले जबरेला के पास पुराने और जर्जर पुल को निष्प्रयोज्य कर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। नए पुल के बनने से मोहनलालगंज क्षेत्र को उन्नाव, फतेहपुर, पुरवा, बीघापुर, मौरावां और कालूखेड़ा से जोड़ने में सुविधा मिली है। निर्माण नवंबर 2024 में शुरू हुआ था और मार्च 2026 में पूरा हुआ।

सई नदी पर नया पुल बनकर तैयार। 

सई नदी पर नया पुल बनकर तैयार। 

सई नदी पर नया पुल बनकर तैयार। 

सई नदी पर नया पुल बनकर तैयार। 

सई नदी पर नया पुल बनकर तैयार। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें