फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंदिर की चारदीवारी ढही, मासूम की दबकर मौत

Fri, 10 Apr 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अलीगंज के डंडइया में बने शिव मंदिर की जर्जर चारदीवारी गिरने के बाद मौजूद परिजन व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
गुडंबा। अलीगंज के डंडइया में बने शिव मंदिर की जर्जर चारदीवारी बृहस्पतिवार सुबह ढह गई। दीवार से सटी मजदूर की झोपड़ी इसकी चपेट में आ गई। झोपड़ी में सो रहे चार माह के मासूम रूपलाल की मलबे में दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

रूपलाल के पिता गजोधर सीतापुर के परागपुर गांव के निवासी हैं। वह पुराने हनुमान मंदिर के सामने शिव मंदिर की बाउंड्रीवॉल के पीछे परिवार के साथ रहते हैं और ऑटो चलाते हैं। पत्नी संध्या घरों में काम करती हैं। तीन बेटियां नंदिनी, अंजलि, अनाया हैं। बृहस्पतिवार सुबह गजोधर काम पर गए थे। संध्या बेटे रूपलाल और छोटी बेटी अनाया के साथ झोपड़ी में थी। संध्या ने रूपलाल को दूध पिलाकर तखत पर सुला दिया था। इस बीच अनाया झोपड़ी से बाहर भागी। संध्या उसे पकड़ने के लिए जैसे ही बाहर निकलीं, मंदिर की जर्जर बाउंड्रीवॉल भरभराकर गिर गई। मासूम रूपलाल मलबे में दब गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मासूम को गंभीर हालत में मलबे से बाहर निकाला गया। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम को निकालने के दौरान नंदा व सौरभ के पैर में भी चोट लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 15 वर्ष पहले बनी करीब 55 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची दीवार पानी के रिसाव से कमजोर हो गई थी।
विज्ञापन

मन्नतों के बाद हुआ था रूपलाल
बाबा मेवालाल ने बताया कि रूपलाल मन्नतों के बाद पैदा हुआ था। जन्म के समय से ऑक्सीजन की समस्या हो गई। इलाज के लिए गजोधर ने जमीन बेची थी।

विधायक ने परिजनों को बंधाया ढाढ़स
बाउंड्रीवॉल गिरने से मासूम की मौत की सूचना पर शाम को क्षेत्रीय विधायक डाॅ. नीरज बोरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया और एसीएम-5 व एसीपी अलीगंज को शासन स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

Next
AU ऐप में पढ़ें