फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग, जंक्शन के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग व लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम मजबूत किया जाएगा। इस पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। सुरक्षा के लिए एचडी सीसीटीवी कैमरे, लगेज स्कैनर, हैंड हेल्ड मशीनें और ड्रोन इस्तेमाल किए जाएंगे।
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों स्टेशनों पर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम का शुभारंभ किया था। यात्रियों की जांच व सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए मेटल डोर डिटेक्टर, हैंड हेल्ड मशीनें, लगेज स्कैनर, सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ कंट्रोल रूम बनाए गए। समय के साथ मशीनें खराब होती रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक बार फिर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम में जान फूंकने की तैयारी है।

सूत्र बताते हैं कि 120 हाई डिफिनेशन सीसीटीवी कैमरे स्टेशनों के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। तीन और लगेज स्कैनर मशीनें लगाई जाएंगी। प्रवेश व निकास द्वारों के अतिरिक्त स्टेशन पर अन्य स्थानों से आना-जाना बंद किया जाएगा। यार्ड व कैबवे की ओर से स्टेशन पर आने पर रोकटोक लगेगी। सूत्र बताते हैं कि स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार ड्रोन भी इस्तेमाल किए जाएंगे। इनसे भीड़ पर नजर रखने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें