लखनऊ। बलिया से लखनऊ आ रही चारबाग डिपो की बस (यूपी32एमएन9337) बुधवार रात मऊ में खराब हो गई। इसके पिछले पहिये के बोल्ट खुलकर टूट गए। इससे बस में सवार 35 यात्री दहशत में आ गए। आनन-फानन बस को मऊ डिपो में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी यात्रियों को बस से उतार दिया गया। लोग डेढ़ घंटे तक दूसरी बस का इंतजार करते रहे। परेशान यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से लेकर सोशल मीडिया तक पर मदद मांगी। इसके बाद दूसरी बस भेजी गई।
यात्री मुकेश कुमार के अनुसार मऊ में ड्राइवर ने काफी प्रयास किया, लेकिन बस ठीक नहीं हुई। चारबाग डिपो के एआरएम गौतम कुमार ने बताया कि सभी यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ लाया गया। मऊ में बस को ठीक करवाकर बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ भेजा गया।