फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सई नदी में डूबे संदीप का शव मिला

Wed, 16 Sep 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
संदीप की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के मिर्जापुर गांव स्थित भैरव घाट पर जन्माष्टमी के फूल सई नदी में प्रवाहित करते समय डूबे श्रमिक संदीप (29) का शव मंगलवार शाम घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला। सुबह घाट के पास झाड़ियों में उनकी चप्पल, कपड़े और मोबाइल फोन मिले थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे रामगढ़ी-भौकापुर निवासी संदीप ग्रामीणों के साथ नदी में फूल प्रवाहित करने गए थे। अन्य लोग लौट आए लेकिन संदीप घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने तलाश शुरू की। मंगलवार को सामान मिलने के बाद नदी में तलाश की गई। शाम को उनका शव बरामद हुआ। इंस्पेक्टर के मुताबिक, प्रथम दृष्टया नदी में डूबने से मौत की आशंका है। परिवार में पिता बाबूलाल, मां बृजरानी और बड़े भाई मनोज व संजय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें