फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन दिन से लापता ई रिक्शा चालक का शव पड़ोसी के मकान की छत पर मिला

Sun, 27 Sep 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। तीन दिन से लापता हजरतगंज के रविदास नगर निवासी ई रिक्शा चालक सतीश पाल (40) का शव शनिवार को पड़ोसी के छत पर मिला। परिजनों ने सतीश की मौत के पीछे अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


सतीश के भाई सुनील ने बताया कि सतीश आंशिक रूप से मानसिक रूप से कमजोर थे। घर में गणेश पूजन चल रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे सतीश बिना बताए घर से निकल गए थे। शुक्रवार को काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद भाभी कुसुम ने हजरतगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार दोपहर बच्चों ने पड़ोसी की छत पर सतीश का शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
20 फीट नीचे थी पड़ोसी की छत
एसीपी रजनीश वर्मा ने आशंका जताई कि सतीश अपने मकान की छत से 20 फुट नीचे पड़ोसी की छत पर फांद गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह पता चलेगी।
एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि आशंका है कि बृहस्पतिवार रात सतीश गलती से अपने मकान की छत से 20 फुट नीचे पड़ोसी की छत पर फांद गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की असली वजह पता चल सकेगी। घरवालों के तहरीर देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें