फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से निकले युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला

Sat, 11 Jan 2025 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सनी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के सेक्टर-4 इलाके में रहने वाले सीतापुर के लहरपुर अकवापुर निवासी सनी (19) का शव शुक्रवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस का दावा है कि उन्होंने आत्महत्या की है, पर कारण का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। सनी पत्नी प्रिया, मां उमा और तीन भाइयों के साथ झुग्गी झोपड़ी में रहकर मजदूरी करते थे। उनके मामा कमल किशोर ने बताया कि सनी बृहस्पतिवार सुबह बाइक लेकर काम पर गए थे। उनका मोबाइल घर पर ही था। रात तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने उनको तलाशना शुरू किया। शुक्रवार सुबह घर से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे उनकी बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। जंगल में सनी का शव पेड़ में रस्सी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


कमल ने बताया कि चार साल पहले सनी के पिता पप्पू ने अकवापुर लहरपुर में घर के पास बंगले में शराब के नशे में फंदा लगा लिया था। सनी के बाबा छोटेलाल ने घरेलू कलह के चलते आठ साल पहले घर पर आत्महत्या कर ली थी। परिजन भी आत्महत्या के कारण से अनजान हैं।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें