फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारखाने में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 04 Apr 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कारखाने में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
निगोहां। मंगटइया गांव सि्थत कारखाने में अनघेमऊ गांव निवासी सुजीत उर्फ कल्लू (19) का शव बृहस्पतिवार सुबह फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता किसान मनोज शर्मा के मुताबिक सुजीत व उनका बड़ा बेटा अजीत पड़ोसी गांव मंगटइया स्थित विशाल इंटरप्राइजेज में पांच साल से काम कर रहे थे। दोनों रात को वहीं सो जाते थे। बुधवार शाम सुजीत उर्फ कल्लू (19) घर आया और चाय पीकर फिर कारखाने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि सुजीत का शव कारखाने की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका हुआ है।

भाई अजीत ने बताया कि बुधवार रात विशाल इंटरप्राइजेज की मालकिन सावित्री साहू के साथ पिकप डाला से सामान लेने कानपुर गए थे। रात करीब एक बजे लौटकर सो गए। सुबह पता चला कि भाई सुजीत का शव कारखाने में लटक रहा है। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन


जमीन छू रहे थे युवक के पैर
मृतक के पिता मनोज के अनुसार, बेटे सुजीत के पैर जमीन छू रहे थे। छत भी भीगी हुई थी। इससे लग रहा था कि वारदात के बाद छत धुली गई हो। आसपास के लोगों की माने तो भोर लगभग तीन से चार के बीच कारखाने से कुछ आवाजें आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें