फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह फीट गहरी खाई में स्कूटी के नीचे दबा मिला युवक का शव

Sat, 18 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इटौंजा-कुम्हरावां रोड पर हुए हादसे के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम व विनीत की फाइल फोटो और रोते-ब
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। इटौंजा-कुम्हरावां रोड स्थित गुरु कृपा लॉन के पास सड़क किनारे छह फीट गहरी खाई में अकबरपुर गांव निवासी विनीत (25) का शव शुक्रवार दोपहर पड़ा मिला। शव के ऊपर विनीत की स्कूटी भी गिरी हुई थी। मां श्यामावती ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

श्यामवती ने बताया कि छोटा बेटा विनीत राजगीर का काम करता था। रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूटी से काम पर गया था। रात नौ बजे फोन पर बात हुई थी। तब उसने बताया कि वह घर के लिए निकला है। इसके बाद विनीत घर नहीं पहुंचा। देर रात परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया पर कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे कुछ लोगों ने गुरु कृपा होटल के पास खाई में विनीत का शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने स्कूटी नंबर से विनीत की पहचान कर और खबर परिजनों को दी।
पुलिस ने छानबीन के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। विनीत के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। उनका मोबाइल फोन भी मौके से नहीं मिला। परिवार में पिता बंसीलाल, भाई अनिल और बहन अनीता हैं। परिजनों ने बताया कि विनीत जीजा की स्कूटी से काम पर आते-जाते थे।
विज्ञापन

अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इटौंजा विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विनीत की मौत हादसा लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी।

इटौंजा-कुम्हरावां रोड पर हुए हादसे के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम व विनीत की फाइल फोटो और रोते-ब

इटौंजा-कुम्हरावां रोड पर हुए हादसे के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम व विनीत की फाइल फोटो और रोते-ब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें