पत्नी के मुताबिक विजय का पीजीआई से इलाज चल रहा था। इस कारण वह लखनऊ आते रहते थे। वह फ्लैट में कैसे पहुचे इसकी जानकारी नहीं है । इंस्पेक्टर ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।
बीबीडी इलाके में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे अनौरा कला स्थित साई यश रेसिडेंट आपार्टमेंट के लिफ्ट की डक्ट में खून से लथपथ गाजीपुर जिले के रहने वाले विजय यादव(54) का शव पड़ा मिला । घटनास्थल पर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राम सिंह के मुताबिक विजय के पास से मिले मोबाइल के जरिए उनकी पत्नी को घटना की सूचना दी गई है । विजय अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 505 में रुके थे। फ्लैट किसका था इस बात का पता नहीं चल सका है। वहीं पत्नी के मुताबिक विजय का पीजीआई से इलाज चल रहा था। इस कारण वह लखनऊ आते रहते थे। वह फ्लैट में कैसे पहुचे इसकी जानकारी नहीं है । इंस्पेक्टर ने बताया की घटना की जांच की जा रही है ।