फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टाइल्स कारीगर का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 23 Sep 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। अमौसी निवासी टाइल्स कारीगर रवि धीमान (19) का शव मंगलवार सुबह उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


सरोजनीनगर इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, उन्नाव के धानीखेड़ा निवासी रवि धीमान चार साल से अमौसी में शिवांशु सिंह के मकान में किराये पर रहते थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे किरायेदार कुलदीप ने रवि का कमरा खुला पाया। उनका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका था। सूचना पर पुलिस, मकान मालिक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

रवि के परिजन गांव से आए, जो पहले पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं थे। पुलिस ने उन्हें समझाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है पर कारण अज्ञात है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। रवि के परिवार में पिता सुंदरलाल, मां और दो छोटे भाई अंशुल व प्रिंस हैं। रवि चारों भाई-बहनों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें