फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो दिन पहले डूबे सेल्समैन का इंदिरा नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दो दिन पहले डूबे नाका के हाथखाना निवासी सेल्समैन शिवम शर्मा (27) का शव सोमवार सुबह गोसाईंगंज में नई जेल के पास इंदिरा नहर में उतराता मिला। पिता मनोज शर्मा ने दो दोस्तों पर बेटे की डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मनोज शर्मा के मुताबिक शनिवार शाम बेटे के राजाजीपुरम व बीकेटी निवासी दो दोस्त घर पर आए थे। दोनों शिवम से घूमने चलने की बात कहने लगे, लेकिन उन्होंने बेटे को जाने से मना कर दिया।

थोड़ी देर बाद मनोज कुछ काम से बाहर चले गए। लौटने पर पता चला कि दोनों शिवम को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। काफी देर बाद भी बेटा घर नहीं लौटा तो मनोज ने दोनों युवकों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि शिवम नहाने के दौरान सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इंदिरा डैम में डूब गया है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें