फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाका निवासी युवती ने अधिवक्ता के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि अधिवक्ता ने खुद को अविवाहित बताया था। इसके बाद उसने युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। काफी दिनों तक दोनों साथ में रहे। इस दौरान आरोपी लगातार युवती का यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन पहले उसे पता चला कि रायबरेली के भदोखर स्थित विनोहरा निवासी अधिवक्ता गंगा सिंह चौहान शादीशुदा है। इसके बाद युवती ने दूरी बना ली। आरोप है कि गंगा उसके घर पहुंच गया और साथ में रहने का दबाव बनाया। युवती के इन्कार पर उसे और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर युवती ने पीजीआई थाने में केस दर्ज कराया। अतिरिक्त इंस्पेक्टर पीजीआई विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपी को तेलीबाग के श्मशान घाट के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें