फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फंदे पर लटका मिला लिवइन में रह रहे ग्राफिक डिजाइनर का शव

Tue, 08 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला लिवइन में रह रहे ग्राफिक डिजाइनर का शव
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के पानी गांव में लिवइन में रह रहे ग्राफिक डिजाइनर अभय शुक्ला (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अभय का शव किराये के मकान में फंदे पर लटका मिला था। मृतक के पिता आशीष ने पुलिस को तहरीर देकर साथ में रहने वाली युवती और उसके घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक अभय का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महोबा के टीकमऊ निवासी अभय ने 24 मार्च को ही नई नौकरी जॉइन की थी। पीड़ित परिवार के मुताबिक छह माह से अभय आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती के साथ लिवइन में रह रहा था। युवती एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती है। रविवार रात नौ बजे युवती ने फोन कर अभय की मां वंदना को घटना की जानकारी दी थी।
युवती ने बताया था कि अभय ने दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया है। अभय के पिता महोबा से लखनऊ पहुंचे तो उनके बेटे का शव लोहिया अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखा था। पूछताछ करने पर पता चला कि उनके बेटे को फंदे से उतार कर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशीष रेडीमेड कपड़ों का काम करते हैं।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी से परेशान था अभय
अभय कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था। युवती ने बताया कि अभय को दो माह का बिजली बिल जमा करना था और मकान का किराया भी देना था। अभय के मोबाइल फोन की किश्त भी बकाया थी। इस कारण वह तनाव में था। उसने दोस्तों से भी उधार ले रखा था। युवती के मुताबिक रविवार को वह पार्लर गई थी। दिन में 3:30 बजे फोन पर बात हुई थी। रात में लौटने पर अभय ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़कर भीतर दाखिल होने पर उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें