फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के नायब तहसीलदार ने लगाया वसूली का आरोप, केस

विज्ञापन
एलडीए के नायब तहसीलदार ने लगाया वसूली का आरोप, केस
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए के नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप शुक्ला ने गोमतीनगर थाने में कुछ लोगों पर वसूली, फाइल चोरी और बदनाम करने की एफआईआर दर्ज कराई है। ज्ञानेंद्र के मुताबिक आलमबाग निवासी एक युवती से उनकी शादी की बात चल रही थी। इस बीच उन्हें लड़की पक्ष के बारे में कुछ बातें पता चलीं, जो उनसे छिपाई गई थीं। इस कारण उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि लड़की पक्ष ने उन्हें व उनके परिवार को मुकदमे का भय दिखाया और 40 लाख रुपये वसूलने का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर 11 मार्च को समझौता हुआ। इस दौरान लड़की पक्ष की ओर से दिए गए सारे उपहार लौटाए गए और 7.91 लाख रुपये भी दिए गए। आरोप है कि लड़की पक्ष इससे भी संतुष्ट नहीं हुआ और 40 लाख रुपये की मांग कर रहा है। आरोपियों ने ज्ञानेंद्र और उनके परिवार के खिलाफ पर्चे छपवाकर बांटे।
यही नहीं, 24 मार्च को अमोल वाजपेयी अपने साथियों के साथ एलडीए दफ्तर पहुंचा और परिसर में ज्ञानेंद्र की छवि खराब करने की कोशिश की। आरोपियों ने परिसर में पर्चे फेंके और कार्यालय से महत्वपूर्ण फाइलें भी उठा ले गए। पीड़ित ने अमोल और रामकुमार समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि अमोल और उसके साथियों की हरकत में सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें