फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारत ही नहीं दक्षिण अफ्रीका में भी गूंजती थी शहजाद के तबले की थाप

Sat, 25 Jan 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शहजाद। फाइल फोटो
विज्ञापन
लखनऊ। बीबीडी इलाके में बृहस्पतिवार शाम को हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मुजफ्फरनगर के लद्धावाल निवासी तबला वादक शहजाद की लोकप्रियता सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में थी। करीब सात माह पहले ही वह अपने दल के साथ दक्षिण अफ्रीका में तबले की प्रस्तुति देने गए थे। ये बातें शुक्रवार को उनके बेटे ने रुंधे गले से बताई। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बिजली विभाग में संविदा कर्मी फराज ने बताया कि पिता शहजाद ने नेपाल, खाड़ी देशों सहित अन्य कई देशों में दल के साथ प्रस्तुतियां दी थीं। पिता अपनी कव्वाली टीम के साथ बिहार गए थे। वहां से उन्होंने 21 जनवरी को कॉल कर घर आने की बात कही थी। पर क्या पता था कि ये उनके आखिर शब्द होंगे। फराज ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उनके और बहन फिदा सिर से मां का साया उठा था।

सोशल मीडिया पर भी शहजाद के प्रशंसक

फराज ने बताया कि पिता ने यूट्यूब पर चैनल बनाया था। इसमें तबले की प्रस्तुतियां डालते थे। सोशल मीडिया पर भी उनके काफी प्रशंसक थे। गांव में भी वह काफी मशहूर थे। शुक्रवार को फराज जब पिता शहजाद का शव लेकर गांव पहुंचे कोहराम मच गया। बेटी फिदा बेसुध हो गई। किसी तरह लोगों ने उन्हें संभाला। फिर शहजाद को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन


मां-बेटे और पड़ोसी का पहुंचा शव, बिलख पड़े परिजन

हादसे में जान गंवाने वाली वैन सवार किरन, उनका बेटा कुंदन उर्फ शुभम व हिमांशु उर्फ बंटी के शव जब उनके घर चिनहट के खंदक गांव में शुक्रवार दोपहर को पहुंचे तो हाहाकार मच गया। कुंदन के चचेरे भाई मोहित ने बताया कि करीब छह माह पहले ताऊ लालता की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। कुंदन ने हाल ही में परिवार का पेट पालने के लिए वैन चलानी सीखी थी।

वैन से नहीं जाना चाहता था हिमांशु

खंदक गांव निवासी बजरंग यादव के मुताबिक बेटा हिमांशु बहुत होनहार था। बृहस्पतिवार रात वह वैन से नहीं जाना चाहता था। अब सिर्फ उसकी यादें ही रह गईं। भाई का शव देखकर बहन फूट-फूटकर रोने लगी। लोगों ने किसी तरह उसे संभाला। देवा रोड पर किरन, कुंदन व हिमांशु का अंतिम संस्कार कर दिया।

अज्ञात ट्रक चालक पर केस

बजरंग ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे बेटा हिमांशु यादव (18), पड़ोसी किरन यादव (45), शुभम उर्फ कुंदन (22) व पड़ोसी सरवन उर्फ लाले (24) के साथ जुग्गौर से दवा लेकर घर आ रहे थे। वैन सरवन चला रहे थे। लौटते समय अनौरा कला में किसान पथ पर ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हादसे में हिमांशु, किरन, कुंदन व इनोवा सवार शहजाद की मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक बजरंग यादव की तहरीर पर शुक्रवार को आरोपी अज्ञात ट्रक (एचआर 38 डब्ल्यू 1932) चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

हादसे में घायल छह डिस्चार्ज, एक भर्ती
हादसे में घायल छह लोगों को शुक्रवार को लोहिया अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मामूली चोट आई थी। छानबीन में पता चला है कि जख्मी ट्रक चालक का नाम सुशील है जो सर्जरी विभाग में भर्ती है। संस्थान प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि सात घायल भर्ती हुए थे। ट्रक चालक की स्थिति थोड़ी गंभीर है। घायल राजन, तसलीम हुसैन, लाले यादव, इंतजार, शाहरुख और शकील अहमद इलाज के बाद चले गए। ट्रक चालक के पेट में इंजरी है। सीटी स्कैन कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें