फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सफाई कर चमकाए जाएंगे गोमती के किनारे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती के तटों की सफाई के लिए नगर निगम 20 दिन तक विशेष अभियान और जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा। इसके लिए गोमती बैराज से लेकर नए गुलालाघाट (रिवर फ्रंट) को आठ सेक्टरों में बांटकर हर सेक्टर का नोडल और सह नोडल अधिकारी भी नामित किया गया है। अभियान की शुरुआत पांच जून को गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर होगी, जो 25 जून तक चलेगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी व सह प्रभारी अधिकारी अपने सेक्टरों में संसाधनों के साथ सफाई, श्रमदान, पौधरोपण व मानव शृंखला कार्यक्रम आयोजित कराएंगे। सफाई के दौरान घाटों पर जमा जलकुंभी भी हटाई जाएगी।

प्रभारी अधिकारी अपने जोन के पार्षदगणों व गणमान्य व्यक्तियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। सभी नोडल व सह नोडल अधिकारी सुबह आठ बजे अपने सेक्टर में सफाई के काम में लगे लोगों की मानव शृंखला बनाकर फोटोग्राफी भी कराएंगे। निकाली गई जलकुंभी का वजन भी कराया जाएगा। अधिकारी सभी कामों की डिजिटल डायरी भी अनिवार्य रूप से बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






सेक्टर और उसके नोडल अफसर

0 सेक्टर-एक में गोमती बैराज से दरगाह हजरत सईद पीर शाह तक का तट शामिल किया है। इसका नोडल अफसर अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन को बनाया गया है।



0 सेक्टर-दो में दरगाह हजरत सईद पीर शाह से निशातगंज पुल तक शामिल है। इसका नोडल अफसर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को बनाया गया है।



0 सेक्टर-तीन में निशातगंज पुल से चिल्ड्रन पार्क तक का क्षेत्र आएगा। मुख्य अभियंता महेश वर्मा को इसका नोडल अफसर बनाया गया है।



0 चिल्ड्रन पार्क से हनुमान सेतु तक का रूट सेक्टर चार में शामिल किया गया है। इसका नोडल अफसर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव को बनाया गया है।



0 हनुमान सेतु से शनिदेव मंदिर तक का क्षेत्र सेक्टर-पांच में आएगा। इसका नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद राव को बनाया गया है।



0 शनिदेव मंदिर से डालीगंज तक का क्षेत्र सेक्टर-छह में रखा गया है। इसका नोडल अधिकारी मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात को बनाया गया है।



0 डालीगंज से नए पक्का पुल तक का रूट सेक्टर-सात में शामिल किया गया है। इसका नोडल अधिकारी अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता को बनाया गया है।



0 नए पक्का पुल से गुलालाघाट तक का रूट सेक्टर-आठ में आएगा। इसका नोडल अफसर नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें