लखनऊ। सहालग का सीजन फिर शुरू हो रहा है। 16 जनवरी से शुरू होने वाले लग्न में मार्च तक शहर में 20 हजार से ज्यादा शादियां होने का अनुमान है। यह न केवल वेन्यू की मांग बढ़ा रहा है, बल्कि कैटरिंग और डेकोरेशन व्यवसाय को भी रफ्तार दे रहा है। ऐसे में शहर के प्रतिष्ठित वेन्यू में बुकिंग का सिलसिला जोरों पर है।
सबसे अधिक बुकिंग इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए हो रही है, जहां जनवरी से मार्च के बीच लगभग एक हजार शादियां होनी हैं। इसके अलावा पाल गार्डन, मोती महल लॉन, चिन्मय रिजॉर्ट, बलरामपुर गार्डन, चौक कन्वेंशन सेंटर और वृंदावन मल्टी एक्टिविटी सेंटर जैसे अन्य स्थलों की भी भारी बुकिंग हो रही है।
फरवरी में सबसे ज्यादा शादियां
उत्तर प्रदेश टेंट कैटरिंग एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि राजधानी में फरवरी में शादियों का जोरदार सीजन रहने वाला है। फरवरी में लगभग 12 हजार से 15 हजार शादियां होनी हैं। वहीं, जनवरी में तीन हजार और मार्च में पांच हजार शादियों के आयोजन की बुकिंग आ चुकी हैं।
शहर के पार्क भी बन रहे हैं ग्रैंड वेडिंग डेस्टिनेशन
शादियों के लिए शहर के आलीशान गार्डन और पार्क संपन्न परिवारों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। इनमें लोहिया पार्क और जनेश्वर पार्क के लिए बुकिंग शुरु हो चुकी है। यूपी कैटरिंग एंड डेकोरेशन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार के अनुसार, जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाली शादियों के लिए अब तक 20 बुकिंग आ चुकी हैं।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ