लखनऊ। खेल विभाग ने आखिरकार केडी सिंह बाबू और चाैक स्टेडियम के बदहाल हो चुके बैडमिंटन हाॅल की सुध ले ली है। शासन स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में इस संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दाैरान दोनों बैडमिंटन हाॅल को यूपी बैडमिंटन अकादमी की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। इसमें कुल तीन करोड़ की धनराशि व्यय होगी।
तीन-तीन बैडमिंटन कोर्ट वाले दोनों बैडमिंटन हाॅल को संवारने की शुरुआत नई वुडेन फ्लोरिंग लगाकर की जाएगी। इसके बाद फ्लोरिंग पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैट बिछाई जाएगी। दोनों हॉल के फर्नीचर, टॉयलेट को भी नया रूप दिया जाएगा। इसके अलावा केडी सिंह बाबू स्टेडियम की छत की मरम्मत की जाएगी, जहां बारिश के दिनों में पानी गिरने की शिकायत आती है। हॉल के संबंध में यह भी निर्णय लिया गया है कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर हॉल का उपयोग केवल बैडमिंटन खेलने के लिए ही किया जाएगा। यदि कोई बड़ी इंडोर चैंपियनशिप खेली जाती है तो इसके लिए दोनों ही स्टेडियम प्रांगण में मौजूद इंडोर हॉल का उपयोग किया जाएगा।
कोर्ट में अभ्यास करना भी मुश्किल
लंबे समय से केडी सिंह बाबू और चौक स्टेडियम में बैडमिंटन हाॅल की हालत जर्जर बनी हुई थी। यहां अभ्यास करने वाले खिलाड़ी कई बार चोटिल भी हुए। इसे देखते हुए यहां तैनात प्रशिक्षकों ने अस्थायी तौर पर कोर्ट ठीक कराया, लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर बदतर हो गए। हॉल की वुडेन फ्लोरिंग पूरी तरह सड़ चुकी है। इस कारण यहां पर लंबे समय से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जा सका है। हॉल का जीर्णोद्धार होने के बाद खिलाड़ियों के लिए अभ्यास सुगम हो जाएगा।
-
केडी सिंह बाबू और चौक स्टेडियम में संचालित बैडमिंटन हॉल को सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। यहां की वुडेन फ्लोरिंग और मैट अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी, ताकि यहां आने वाले प्रशिक्षुओं को बैडमिंटन खेलने का बेहतर माहौल मिल सके। शासन स्तर से बजट स्वीकृत होते ही काम शुरू हो जाएगा।
- सुहास एलवाई, खेल सचिव, यूपी
केडी बाबू स्टेडियम का खस्ताहाल बैंडमिंटन कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला