फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रोस्टेट कैंसर पर खुलकर बात करना जरूरी

विज्ञापन
प्रोस्टेट कैंसर कियोस्क का शुभारंभ करते विधायक।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मुताबिक समय से जांच और इलाज होने पर प्रोस्टेट कैंसर पूरी तरह से ठीक हो जाता है। इसलिए प्रोस्टेट कैंसर पर खुलकर बात करना जरूरी है। विधायक शुक्रवार को शहीद पथ स्थित अस्पताल में प्रोस्टेट कैंसर कियोस्क के शुभारंभ और प्रोस्टेट जागरुकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि भारत ने विश्व को योग दिया, उसी भारत में आज लगभग 11 करोड़ लोग मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित हैं। देश में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान है कि 2030 तक मोटापे से ग्रसित विश्व का हर ग्यारहवां बच्चा भारत में होगा, यह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सुझाव दिया कि प्राइवेट सेक्टर में हर वर्ष प्रिवेंटिव मेडिकल चेकअप को अनिवार्य किया जाना चाहिए। समय से जांच हो जाने पर लोग अपने खानपान में सुधार और नियमित व्यायाम करके बचाव के कदम उठा सकते हैं। इस मौके पर अस्पताल के मेडिकल डायरेक्ट डॉ. राकेश कपूर के साथ ही डॉ. अनीस श्रीवास्तव, डॉ. मनमीत सिंह, रवि सिंह, अमित पाठक, डॉ. रेशम श्रीवास्तव और डॉ. नीरज रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें