फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैस सिलिंडर बुकिंग का बैकलॉग कोटा खत्म होगा

विज्ञापन
गैस न मिलने से भट्ठी पर पक रहा खाना।
विज्ञापन
लखनऊ। ऑयल एवं गैस कंपनियों ने बुधवार को एलपीजी वितरकों के साथ बैठक कर बुकिंग वाले घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के बैकलॉग को खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कंपनियां अतिरिक्त गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करेंगी। उधर, ग्राहकों की बुकिंग का ग्राफ भी नीचे आ गया है। वर्तमान में आपूर्ति के मुकाबले चार गुना बुकिंग रह गई है जो गैस की किल्लत शुरू होने पर 10 गुना तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

वितरकों ने बताया कि आम दिनों में एक एजेंसी के पास बुकिंग के जितने बैकलॉग रहते थे, उतने ही रहने चाहिए। इसके लिए ऑयल कंपनियों ने सभी वितरकों से बैकलॉग का विवरण तलब किया है। इस विवरण के आधार पर वितरकों को गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाएगी। छोटे वितरकों के पास पहले 500 और बड़ी एजेंसियों के पास 1000 गैस सिलिंडर तक का बैकलॉग रहता था। वितरकों ने बताया कि वर्तमान में रोजाना जितने गैस सिलिंडरों की आपूर्ति हो रही, उसके मुकाबले करीब चार गुना ग्राहक बुकिंग करा रहे हैं।
व्यावसायिक ग्राहकों को फिलहाल राहत नहीं
ऑयल कंपनियों की तरफ से व्यावसायिक ग्राहकों को अभी कोई राहत नहीं दी जा रही है। वर्तमान में शैक्षिक, स्वयंसेवी संस्था और सरकारी अस्पतालों को ही कुछ कटौती के साथ गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही है। अन्य व्यावसायिक ग्राहकों को निकट भविष्य में राहत मिलेगी, इसके संकेत भी नहीं हैं।
विज्ञापन

-

कंपनियों और वितरकों की बैठक में तय हुआ है कि घरेलू उपभोक्ताओं को उनके बुकिंग के सिलिंडर देकर बैकलॉग को खत्म किया जाएगा। उम्मीद है कि हफ्ते भर के भीतर घरेलू गैस की किल्लत पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।

-संजय भंडारी, ऑयल एवं गैस कंपनियों के समन्वयक

गैस न मिलने से भट्ठी पर पक रहा खाना।

गैस न मिलने से भट्ठी पर पक रहा खाना।

गैस न मिलने से भट्ठी पर पक रहा खाना।

गैस न मिलने से भट्ठी पर पक रहा खाना।

गैस न मिलने से भट्ठी पर पक रहा खाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें