फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 700 ग्राम सोना लेकर भागने वाला कारीगर व उसके तीन साथी गिरफ्तार

Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। सराफ धर्मेंद्र के कारखाने से 700 ग्राम सोना लेकर भागे कारीगर वजीरगंज चौधरी गढ़इया निवासी अनिल चौधरी व उसके तीन साथियों को चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए 563 ग्राम सोना भी बरामद किया है।
विज्ञापन

एडीसीपी पश्चिम धनंजय कुशवाहा ने बताया कि सराफ धर्मेंद्र चौक बान वाली गली में रहते हैं और वहीं उनका कारखाना है। तीन साल से अनिल चौधरी उनके यहां काम करता था। चार अगस्त सुबह 11 बजे अनिल रोज की तरह कारखाने पहुंचा। सराफ ने उसे 700 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया। दोपहर दो बजे कारखाने के सभी लोग खाना खाने चले गए। कुछ देर के बाद जब सब लौटे तो अनिल कारखाने पर नहीं था। सराफ ने कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो अनिल चौधरी 700 ग्राम सोना एक डिब्बे में रखकर कारखाने से बाहर जाते दिखा।
सराफ धर्मेंद्र ने चौक थाने में अनिल के खिलाफ चौक थाने में केस दर्ज कराया। फुटेज व सर्विलांस की मदद से मंगलवार को अनिल व उसके एक साथी को चौक पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने अनिल, उसके साथी ठाकुरगंज निवासी यासिर हुसैन, मो. मजहर और मड़ियांव निवासी उमेश कनौजिया को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें