फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चारबाग रेलवे स्टेशन की एप्रोच रोड होगी बेहतर, आरएलडीए कराएगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन पर एप्रोच रोड बेहतर की जाएगी। इससे ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी। अप्रैल से आरएलडीए सड़कों की मरम्मत शुरू कराएगी।
विज्ञापन

रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन कर रही है। सेकेंड एंट्री की ओर नया भवन बन रहा है। यात्री सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी क्रम में अब चारबाग स्टेशन के मुख्य भवन के सामने अपग्रेडेशन करने की तैयारी है।
इसके लिए आरएलडीए स्टेशन परिसर पर लखनऊ जंक्शन के सामने स्थित पार्किंग से काम शुरू कराएगा। स्टेशन की एप्रोच रोड भी बनाई जाएगी। इससे आवाजाही आसान व सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन

दरअसल, चारबाग स्टेशन पर अभी मुख्य रूप से प्रवेश आरक्षण केंद्र के सामने की सड़क से होता है। रेलवे प्रशासन आरक्षण केंद्र के पीछे स्थित एप्रोच रोड, सरकुलेटिंग एरिया की सड़क व रेल कोच रेस्टोरेंट वाली सड़क सुधारकर वाहनों की आवाजाही सुगम बनाएगा। इससे जाम नहीं लगेगा व यात्रियों को आने-जाने में मुश्किलें भी नहीं आएंगी।
विज्ञापन

डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि एप्रोच सड़कों को बेहतर कर चारबाग आने-जाने वाले यात्रियों को राहत दी जाएगी। इसके लिए जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें