लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित बालाजी मंदिर के पास 100 मीटर के दायरे में मीट की दुकान खुली पाई गई। महापौर सुषमा खर्कवाल के निर्देश पर दुकान सील कर जुर्माना लगाया गया है।
नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि नवरात्र के दौरान किसी भी मंदिर परिसर से 500 मीटर के दायरे में मांस की दुकान नहीं खुलेगी। राजाजीपुरम में दुकान खुली मिली तो महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।